55 साल के दुकानदार ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर बुलाया

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Update: 2024-06-17 02:49 GMT

सांकेतिक तस्वीर

पटना: बिहार में महिलाओं की सुरक्षा लगातार सवालों के घेरे में है। सरकार और प्रशासन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और अन्य कई नारे देती रहती है। लेकिन सरकार का संकल्प और कानून की सख्ती जमीन पर नहीं उतरने की वजह से ही बेटियां दरिंदगी का शिकार बन रही हैं। उनके साथ अमानवीय व्यवहार की खबरें आम होती रहती हैं। ताजा मामला पटना से है जहां धनरुआ के एक गांव में छह वर्षीया मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
गया है।
मासूम बच्ची से दरिंदगी का आरोप गांव के ही एक दुकानदार पर लगा है। पीड़िता की मां के बयान पर गांव के ही किराना दुकानदार जगेश्वर रविदास (55) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने मासूम को मेडिकल कराने के लिए रविवार को पटना लेकर आई। बच्ची का इलाज कराया जा रहा है। महिला पुलिस की मदद से बच्ची से जानकारी ली जा रही है ताकि पूरी बात सामने आ सके। बताया गया है कि आरोपित स्वभाव से रेपिस्ट है। वह पूर्व में भी एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दुकान के सामने मासूम खेल रही थी। आस पास कोई नहीं था तो आरोपी ने जाल बिछाया। उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर दुकान में बुलाया। इसके बाद आरोपी उसे पीछे कमरे में ले गया और उस मासूम के साथ दुष्कर्म किया। देर शाम तक मासूम जब घर नहीं पहुंची तो मां ने खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने उसे बताया कि बच्ची दुकान के बाहर खेल रही थी। जब बच्ची के बारे में उससे पूछी तो उसने कुछ नहीं बताया। परिजन और स्थानीय लोग जबरन दुकान में जाकर देखा तो मासूम बच्ची दुकान में रो रही थी। यह देखकर उसने शोर मच गया। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। लेकिन लोगों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। एसडीपीओ वैभव ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था। तेज गति से छानबीन की जाएगी और आरोपी को सजा दिलाई जाएगी। घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं।
Tags:    

Similar News

-->