Forest में आग से 27826 हेक्टेयर वन संपदा राख

Update: 2024-07-22 10:18 GMT
Hamirpur. हमीरपुर। फायर सीजन में प्रदेश के जंगलों में इस बार 2359 आग की घटनाएं दर्ज हुई हैं। आग से जंगलों की 27,826 हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हुई है। वन विभाग को फायर सीजन में नौ करोड़ 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अग्निकांड में फोरेस्ट सर्किल धर्मशाला पहले, मंडी दूसरे और हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा है। बारिश के उपरांत वन विभाग के कर्मियों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि प्रदेश के 12 फोरेस्ट सर्किलों में फायर सीजन में इस बार 2359 आग की घटनाएं दर्ज हुई हैं। अगर हम सर्किल वाइज बात करें, धर्मशाला में 522 आग की घटनाओं में 3252 हेक्टेयर वन संपदा राख हुई है। विभाग को एक करोड़ 52 लाख 88 हजार 946 रुपए का नुकसान हुआ है। इसी तरह फोरेस्ट सर्किल मंडी में 370 आग की घटनाओं में 3533 हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई है। विभाग को दो करोड़ 11 लाख 85 हजार 85 रुपए का नुकसान हुआ है। हमीरपुर में 278 आग की घटनाओं में 2678 हेक्टेयर वन संपदा राख हुई है। ऐसे में विभाग को एक करोड़ 34
लाख 48 हजार 63 रुपए का नुकसान हुआ है।

नाहन में 269 घटनाओं में 3330 हेक्टेयर वन संपदा राख हुई है। ऐसे में विभाग को 52 लाख 49 हजार 951 रुपए का नुकसान हुआ है। चंबा में 213 घटनाएं दर्ज हुई हैं। यहां 2763 हेक्टेयर जंगल राख हुए है और विभाग को 68 लाख 97 हजार 13 रुपए का नुकसान हुआ है। सोलन में 210 घटनाओं में 3109 हेक्टेयर जंगल राख हुए है। विभाग को एक करोड़ दो लाख 36 हजार 103 का नुकसान हुआ है। बिलासपुर में 203 घटनाएं पेश आई हैं। जंगल की आग से 3400 हेक्टेयर वन संपदा राख हुई है, जिससे विभाग को एक करोड़ 42 लाख तीन हजार 660 रुपए का नुकसान हुआ है। शिमला में 186 घटनाएं दर्ज हुई हैं। इससे 3234 हेक्टेयर वन संपदा जंगलों में राख हो गई है। वन विभाग को 26 लाख 13 हजार 295 रुपए का नुकसान हुआ है। रामपुर में 64 घटनाओं में 1113 हेक्टेयर वन संपदा राख हुई है। वन विभाग को 29 लाख 71 हजार 195 रुपए का नुकसान हुआ है। वाइल्ड लाइफ साउथ में आगजनी की 19 घटनाएं दर्ज हुई हैं। इससे 1113 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। विभाग को तीन लाख 23 हजार 222 रुपए का नुकसान हुआ है। जीएचएनपी कुल्लू मेें आगजनी की 15 घटनाएं दर्ज हुई हैं। ऐसे मेें आगजनी से 69 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। विभाग को एक लाख 67 हजार 763 रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि फोरेस्ट सर्किल कुल्लू में आगजनी की दस घटनाएं दर्ज हुई हैं। जंगल की आग से 174 हेक्टेयर वन संपदा राख हुई है। आग से 14 लाख 68 हजार 100 रुपए का नुकसान हुआ है।
Tags:    

Similar News

-->