जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंडियन कोस्टगार्ड में नौकरी (Sarkari Naukari) पाने का सुनहरा मौका है. दरअसल इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) में कई पदों पर भर्तियां आई हैं. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 है. ऐसे में केवल आवेदन के लिए केवल 3 दिन ही बचे हैं. जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने चाहते हैं वे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फौरन आवेदन करें. इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं

उम्मीदवार चाहें तो डायरेक्ट लिंक https://indiancoastguard.gov.in/ के माध्यम से इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. सात ही अधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए इस लिंक https://indiancoastguard.gov.in/WriteReadData/Orders पर क्लिक करें. बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 96 पदों को भरा जाएगा. 
पदों का विवरण
फायरमैन (ग्रुप सी) – 53
सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (साधारण ग्रेड) (ग्रुप सी) – 11
लस्कर (ग्रुप सी) – 05
फायर इंजन ड्राइवर (ग्रुप सी) – 05
इंजन ड्राइवर (ग्रुप सी) – 05
मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर (ग्रुप सी) – 05
स्टोर कीपर ग्रेड II (ग्रुप सी) – 03
मल्टी टास्किंग स्टाफ (चपरासी) (ग्रुप सी) – 03
सारंग लस्कर (ग्रुप सी) – 02
स्प्रे पेंटर (ग्रुप सी) – 01
मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक (ग्रुप सी) – 01
अकुशल मजदूर (ग्रुप सी) – 01
कुल पद – 96 


Tags: