हापुड़ फैक्ट्री ब्लास्ट में 13 लोगों की जान गई, कई KM तक सुनी गई थी धमाके की आवाज
न्यूज़ क्रेडिट: टीवी9
नई दिल्ली: यूपी के हापुड़ (Hapur) जिले के धौलाना में औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 13 लोगों की मौत हो गई. धौलाना में उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल अथॉरिटी (UPSIDA) में स्थित फैक्टरी में प्रभावित इलाके में करीब 30 लोग मौजूद थे. इस घटना के बाद योगी सरकार ने जांच के आदेश दिए, जिसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. वहीं अब इस घटना में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है. हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि धौलाना की संबंधित इंडस्ट्रीज को इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने का लाइसेंस मिला हुआ था, ऐसे में विस्फोटक सामान कैसे बन रहा था? वहीं यह भी सामने आया है कि इस फैक्ट्री (Hapur Factory Blast) का जिसके नाम लाइसेंस था, उसने किसी दूसरे को चलाने के लिए दे दिया था.