उत्तराखंड: वृद्ध महिला को 12 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ की साईबर ठगी के आरोपित को एसटीएफ के साइबर थाना कुमाऊं परिक्षेत्र की टीम ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। टेलीकॉम रेग्यूलेटरी विभाग के नाम पर वृद्ध महिला को व्हाटसएप कॉल के माध्यम से 12 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर साईबर ठगों ने चूना लगाया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुये बताया जनपद अल्मोडा निवासी वृद्ध महिला ने जनवरी में 1 करोड़ 20 लाख 18 हजार रुपये की साइबर ठगी की शिकायत की थी। शिकायत में दिसंबर 2025 में उसके द्वारा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे काल कर स्वयं को टेलीकॉम रेग्यूलेटरी विभाग से बताते हुए उसके केनरा बैंक के आधार कार्ड से लिंक खाते से पांच हजार लोगों को धनराशि स्थानांतरित किए जाने पर उसके विरुद्ध पांच हजार प्राथमिकी पंजीकृत होने की बात कर झांसे में ले लिया था।

महिला को व्हाटसएप कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट कर 12 दिनों में विभिन्न खातों में धनराशि धोखाधडी कर जमा करायी गयी थी। प्रकरण की गंम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखंड के अपर पुलिस अधीक्षक व प्रभारी सीसीपीएस को शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए थे।

 साइबर क्राईम पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त बैंक खातों/ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों / व्हाट्सएप की जानकारी के लिए संबंधित बैंकों, सर्विस प्रदाता कंपनी मेटा से डेटा प्राप्त कर उसका गहनता से विश्लेषण किया। डेटा विश्लेषण से पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आए बैंक खातों व मोबाइल नंबरों का सत्यापन करने पर शांतनु दास पुत्र समीर कुमार दास निवासी ग्राम गोपालपुर, निकट हरि मंदिर, थाना इंग्लिश बाजार जनपद मालदा पश्चिम बंगाल को मालदा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया।

 

Tags: