3 जून को सुबह 9 बजे घोषित होंगे पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा का परिणाम, इन wbresults.nic. पर देख पाएंगे

पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2022 के नतीजों की घोषणा का प्रतीक्षा कर रहे छात्र-छात्राओं का इंतजार शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा।

Update: 2022-05-31 02:47 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2022 के नतीजों की घोषणा का प्रतीक्षा कर रहे छात्र-छात्राओं का इंतजार शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (WBBSE) द्वारा शैक्षिक वर्ष 2021-22 में कक्षा 10 यानि माध्यमिक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा 3 जून 2022 की जाएगी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 को सुबह 9 बजे घोषित कर दिया जाएग। WBBSE 10वीं परिणाम 2022 की औपचारिक घोषणा के बाद नतीजे चेक करने के लिए लिंक को राज्य के परीक्षा पोर्टल, wbresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। साथ ही, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि WBBSE पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, wbbse.wb.gov.in पर जारी करेगा। ऐसे में स्टूडेंट्स लेटेस्ट अपडेट के लिए दोनो ही वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

WBBSE Madhyamik Result 2022: 11 लाख स्टूडेंट्स को है माध्यमिक परीक्षा परिणाम का इंतजार
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार राज्य बोर्ड से सम्बन्ध शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा 10 में पंजीकृत उन छात्र-छात्राओं को है जो कि इस साल आयोजित की गयी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे। वर्ष 2022 की माध्यमिक परीक्षा के लिए 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरे थे। इनमें से 6.21 लाख छात्राएं और 4.96 लाख छात्र हैं।
Tags:    

Similar News