नवद्वीप और शांतिपुर जाने वालों को राहत, रेलवे ने शुरू की विशेष ईएमयू सेवा
नवद्वीप धाम जाने का सफर होगा आसान, बैंडेल-काटवा रूट पर विशेष ट्रेनें शुरू
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में रास पूर्णिमा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है। 24 और 25 नवंबर को बैंडेल-काटवा रेलखंड पर एक जोड़ी ईएमयू स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें रास्ते के सभी स्टेशनों पर ठहरेंगी।
रेलवे के मुताबिक, अप स्पेशल ट्रेन बैंडेल से दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 4:10 बजे काटवा पहुंचेगी। वहीं, डाउन स्पेशल ट्रेन शाम 6:20 बजे काटवा से चलकर रात 8:30 बजे बैंडेल पहुंचेगी।
रास उत्सव के दौरान नवद्वीप धाम और शांतिपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। रास पूर्णिमा और शोभायात्रा के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेल और सड़क मार्ग पर अतिरिक्त दबाव रहता है। इसे देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।