Kolkata:मछली पकड़ने के दौरान दो मछुआरे लापता

Update: 2025-08-22 01:37 GMT
Kolkata कोलकाता: बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव और चक्रवाती हवाओं के कारण दक्षिण बंगाल के जिलों में बुधवार से भारी बारिश और समुद्री उफान का असर देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने मछुआरों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे किसी भी हालत में नाव लेकर समुद्र या नदी में न जाएं, लेकिन इस चेतावनी को नजरअंदाज कर हुगली नदी में मछली पकड़ने गए गंगासागर के दो मछुआरे बुधवार शाम से लापता हैं। लापता मछुआरों की पहचान सीताराम मंडल (40) और देबेन जाना (45) के रूप में हुई है।
दोनों राधाकृष्णपुर इलाके के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों बुधवार शाम मायाग्वालिनी घाट से नाव लेकर नदी में उतरे थे। तभी तेज लहरों और तूफानी हवाओं के कारण उनकी नाव का संपर्क टूट गया। देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिवार वालों ने कैनिंग थाने को सूचना दी। कैनिंग थाने की पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम द्वारा मछुआरों की तलाश की जा रही है, लेकिन गुरुवार शाम तक उनका पता नहीं चल सका।
Tags:    

Similar News