Uttarkashi उत्तरकाशी: भैया दूज के पावन अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। दशहरा के अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में आयोजित बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और समय का निर्धारण किया गया।
गुरुवार, 23 अक्टूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:30 बजे धन लग्न अमृत वेला में विधि-विधान से बंद कर दिए गए। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि विशाखा नक्षत्र, आयुष्मान योग, धनु लग्न अमृत वेला में विधि-विधान से कपाट छह माह के शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
अब छह माह के शीतकाल के दौरान मां यमुना के मायके खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में यमुना की पूजा-अर्चना की जाएगी। इससे पहले सुबह मां यमुना के भाई सोमेश्वर महाराज शनिदेव की पालकी अपनी बहन को लेने के लिए यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।
Tags: