Uttarkashi: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेंपो में लगी आग, हादसे में वाहन जलकर क्षतिग्रस्त

Update: 2025-09-24 02:46 GMT
Uttarkashi उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे के पास आज सुबह एक टेंपो में आग लग गई। गनीमत रही कि उस समय वाहन में कोई नहीं था।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लता मल्ला के पास सुबह करीब 4:45 बजे एक टेंपो में अचानक आग लग गई। हादसे में वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में कोई यात्री नहीं था और किसी की जान या अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ।
दुर्घटना की सूचना कॉलर/डेल्टा ने दी। चालक की पहचान मोहम्मद नसीम निवासी बिजनौर जिला, उत्तर प्रदेश  के रूप में हुई है।
Tags:    

Similar News