Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दें कि पिता ने अपनी बेटी पर घर में ही चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पैसे और जेवर चोरी कर अपनी सहेली के साथ घर से भाग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र का है। जहां मुखानी के बिठोरिया नंबर दो निवासी एक पिता ने थाने में अपनी बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी कुछ महीने पहले अपने दोस्त (दूसरे समुदाय का लड़का) के साथ चली गई थी। वहीं, अब दोनों देहरादून में साथ रह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों ने यूसीसी में विवाह या लिव-इन का रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया है। इसी बीच गुरुवार को उन्होंने घर की अलमारी में पड़ी नकदी और जेवर बैंक में जमा कराने का सोचा। इस दौरान पूरा परिवार उस वक्त हैरान रह गया जब अलमारी में न तो नकदी थी और न ही जेवर। ऐसे में पिता का कहना है कि उनकी बेटी यह नकदी और जेवर अपने साथ ले गई है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और एक अन्य युवक के खिलाफ जेवर और नकदी चोरी करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
Tags: