Uttarakhand: भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.5
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके शाम 7:16 बजे महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। इसका केंद्र पिथौरागढ़ था और गहराई सतह से 10 किलोमीटर नीचे थी।
मिली जानकारी के अनुसार शाम 7:16 बजे पिथौरागढ़ और आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। वहीं, भूकंप के झटकों के दौरान लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकलते नजर आए। भूकंप का अक्षांश 29.85 उत्तर और देशांतर 80.52 पूर्व रहा। भूकंप के झटके हल्के होने की वजह से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है और लोग सुरक्षित अपने घरों से बाहर निकल आए।