Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में चलती ट्रेन में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। महिला अपने परिवार के साथ पूर्वांचल के आजमगढ़ से ऋषिकेश लौट रही थी। इसी दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर उसने ट्रेन में एक बच्ची को जन्म दिया। महिला की मां और वहां यात्रा कर रही अन्य महिलाओं ने प्रसव में मदद की है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हावड़ा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया है। बताया गया कि जैसे ही ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी।
इस दौरान महिला की मां की सूझबूझ और मौके पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से ट्रेन के डिब्बे में ही प्रसव कराया गया। कुछ ही देर में महिला ने डिब्बे में ही एक बच्ची को जन्म दे दिया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से मां और बच्ची को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं, ट्रेन में हंसी की गूंज से परिजनों समेत यात्रियों में खुशी देखी गई।