Uttarakhand : कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, चार लोगों की मौत

Update: 2025-06-25 06:23 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: सुशीला तिवारी अस्पताल से बच्चे का प्रसव कराकर किच्छा जा रहे एक परिवार की कार नहर में गिर गई। हादसा बुधवार सुबह सात बजे मंडी समिति गेट के सामने नहर में हुआ। सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं। कार सवार महिला तो बच गई, लेकिन तीन दिन पहले जन्मे उसके बच्चे को नहीं बचाया जा सका। उसके पति की भी मौत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है।
फायर स्टेशन के पीछे हुई इस घटना में दमकल कर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान चलाया। इस दौरान एक दमकल कर्मी भी नहर के बहाव में बह गया, लेकिन उसने कार चालक के साथ-साथ खुद की भी जान बचा ली।
Tags:    

Similar News