Uttarakhand: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट के पौंसारी आपदा में लापता चौथे व्यक्ति का शव भी रविवार को बरामद कर लिया गया है। एक व्यक्ति अभी भी लापता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरामद शव की पहचान गिरीश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शव कनलगढ़ नदी के किनारे स्थित चचई गाँव के ओखल सेरा तोक से बरामद किया गया है। पाँचवें लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। गौरतलब है कि 28 अगस्त की रात पौंसारी गाँव के खैजर तोक में बादल फटने की घटना हुई थी।उसी समय, बादल फटने से मलबे में दो घर जमींदोज हो गए थे और दो परिवारों के पाँच लोग लापता हो गए थे। दो महिलाओं समेत तीन लोगों के शव पहले ही बरामद किए जा चुके थे।
Tags: