पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के राजकीय पॉलिटेक्निक पाबौ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0’ का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मेघना असवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

डॉ. मेघना असवाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। नोडल अधिकारी डॉ. अलीशा सचदेवा ने बताया कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, सांस संबंधी बीमारियों और मुंह एवं दांतों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को साथियों के दबाव में आकर नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने और अपने परिवार एवं मित्रों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कोटपा अधिनियम-2003 की जानकारी देते हुए तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शालिग्राम, डॉ. पंकज सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: