हरिद्वार: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जिले के पुलिस मुख्यालय सहित सभी थानों, कोतवाली, शाखाओं और कार्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली।

रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक निशा यादव ने पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व और नागरिकों के जीवन पर उसके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों के संरक्षण तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा पर विशेष जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने संवैधानिक आदर्शों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता, जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Tags: