दूल्हा-दुल्हन ने पुलिस के पहरे में लिए सात फेरे, जानें क्या है पूरा माजरा

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-06-01 16:16 GMT

देवीधुरा के विजय ने पुलिस के पहरे में सात फेरेपुलिस के पहरे में सात फेरेलिए। कन्या पक्ष के लोग शादी कराने यहां पहुंचे। जहां सादे समारोह में मां वाराही मंदिर में विजय और सुनीता ने शादी रचाई। बीते 16 मई को देवीधुरा से सुनकोट गई बारात में विवाह की रस्मों के दौरान दूल्हा विजय पीठ में गोली लगने से घायल हो गया था।

देवीधुरा निवासी विजय लमगड़िया बुधवार को सुनकोट जिला नैनीताल निवासी सुनीता के साथ शादी के बंधन में बंध गए। मां वाराही मंदिर में विजय और सुनीता ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। बुधवार को सुनकोट निवासी रमेश बोहरा बेटी सुनीता और अन्य परिजनों के साथ देवीधुरा के मां वाराही धाम पहुंचे।
कन्या पक्ष के पुरोहित जगदीश पांडेय और वर पक्ष के जगदीश जोशी ने यह विवाह कराया। इस दौरान थाना पाटी से आए दो कांस्टेबल सुरक्षा के लिहाज से मुस्तैद रहे। विवाह में कन्या पक्ष की ओर से दुल्हन की मां पुष्पा देवी, भाई विनोद सिंह, ताऊ गणेश सिंह शामिल हुए।
जबकि वर पक्ष की ओर से दूल्हे के पिता दीवान सिंह लमगड़िया, मां सावित्री देवी, दादा पान सिंह, ताऊ नारायण सिंह, चाचा हयात सिंह, नरेश सिंह एवं भीम सिंह, बहन भगवती देवी एवं खुशी और भाई अजय लमगड़िया मौजूद रहे।
देवीधुरा निवासी विजय सिंह लमगड़िया पर उसके विवाह समारोह के दौरान गोली किसने चलाई? ये अब तक पहेली बना हुआ है। दूल्हे विजय के भाई अजय लमगड़िया ने बताया कि घटना के बाद से परिजनों में डर बना हुआ है।
उनका कहना है कि परिजनों को हमलावर से भविष्य में भी खतरा है। बताया कि मामले के खुलासे की मांग को लेकर शीघ्र ही चार खाम, सात थोक के लोग नैनीताल के डीएम और एसएसपी से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने बताया कि इसके लिए अगले दो तीन दिन में चार खाम, सात थोक के मुखियाओं के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। उनका कहना है कि मामले का खुलासा नहीं होने पर परिजन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
बीती 16 मई को देवीधुरा निवासी विजय सिंह लमगड़िया नैनीताल जिले के सुनकोट गांव निवासी सुनीता से शादी रचाने बारात के साथ पहुंचे। धूलिअर्घ्य की रस्म के बाद बाराती और अन्य लोग दोपहर का भोजन कर रहे थे।
जबकि विजय और सुनीता जयमाला कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान विजय के पीठ में रहस्यमय ढंग से गोली लग गई। इससे विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में घायल दूल्हे को पाटी के अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद विजय को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। इधर दूल्हे के पिता दीवान सिंह लमगड़िया की तहरीर पर थाना पाटी में अज्ञात के खिलाफ 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


Tags:    

Similar News

-->