Rishikesh: नदी में नहाने गई तीन लड़कियां बहीं, दो के शव बरामद, एक सुरक्षित

Update: 2025-05-31 03:08 GMT
Rishikesh ऋषिकेश: आईडीपीएल श्मशान घाट के पास तीन लड़कियां नदी में नहाने गई थीं। इस दौरान तीनों तेज बहाव की चपेट में आ गईं और नदी में डूब गईं। ऋषिकेश में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाते समय तीन लड़कियां तेज बहाव में बह गईं। हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई। एक लड़की सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ।
आईडीपीएल श्मशान घाट के पास तीन लड़कियां नदी में नहाने गई थीं। इस दौरान तीनों तेज बहाव की चपेट में आ गईं और नदी में डूब गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक लड़की को बचा लिया, लेकिन दूसरी का पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाकर डूबी अन्य दो लड़कियों के शव बरामद कर लिए हैं। लड़कियां नेपाली मूल की बताई जा रही हैं।
Tags:    

Similar News