NAINITAL : सांप के काटने से पहले बहन की हुई मौत भाई ने भी तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

Update: 2024-06-29 08:26 GMT
nainital नैनीताल :रामनगर में सांप के काटने से शुक्रवार को एक परिवार के एक बच्चे की मौत हो गई थी। जबकि दूसरे की हालत गंभीर थी। शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई है। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
रामनगर के पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था। घायल बच्चे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। अपने जिगर के टुकड़ों की अकाल मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
काम की तलाश में दो हफ्ते पहले ही रामनगर आया था परिवार
मिली जानकारी के मुताबिक पन्ना (मध्यप्रदेश) निवासी राहुल दो हफ्ते पहले ही रामनगर आया था। यहां पर वो पीरूमदारा में रह रहा था। परिवार काम की तलाश में रामनगर आया था। यहां वो झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। मृतक बच्चों के पिता राहुल ने बताया कि बुधवार रात वो उसकी पत्नी और तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे बेटा देव (6) और बेटी नित्या (4) जोर-जोर से रोने लगे।
जब उन्होंने देखा तो वहां पर सांप था और उसने दोनों बच्चों के हाथ पर डसा हुआ था। आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बेटी नित्या को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे देव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। लेकिन शुक्रवार को बेटे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Tags:    

Similar News

-->