वक्फ संशोधन बिल 2025 पर मौलाना शहाबुद्दीन का बयान, बोले

Update: 2026-07-23 17:19 GMT
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने वक्फ संशोधन बिल 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह बिल मुस्लिम समुदाय के हित और कल्याण को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि जब वक्फ संशोधन बिल 2025 पेश किया गया था, तभी उन्होंने कहा था कि यह कानून मुस्लिम समाज के हितों की रक्षा के उद्देश्य से लाया गया है और इसमें कोई गलत बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और संरक्षण के लिए संशोधन जरूरी था।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश के कई हिस्सों में वक्फ संपत्तियों का सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था और कुछ स्थानों पर इनका दुरुपयोग किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियां मुस्लिम समाज के कल्याण के लिए होती हैं, लेकिन कई जगहों पर इनके उद्देश्य से हटकर काम किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि देश के कई वक्फ बोर्डों में अध्यक्ष, सदस्य और उनसे जुड़े कुछ अधिकारियों पर अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों को माफिया गतिविधियों से बचाने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सुधार आवश्यक थे।
उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल का उद्देश्य किसी समुदाय के अधिकारों को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और सही उपयोग सुनिश्चित करना है। उन्होंने मुस्लिम समाज से भी अपील की कि वह इस मुद्दे को समझे और संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन में सहयोग करे। वक्फ संशोधन बिल 2025 को लेकर देश में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस जारी है। जहां कुछ संगठन इसे सुधार की दिशा में कदम बता रहे हैं, वहीं कुछ पक्षों ने इसके प्रावधानों को लेकर आपत्तियां भी जताई हैं।
Tags:    

Similar News