कल्याण समिति की ओर से हल्द्वानी में बृज की होली की धूम

कार्यक्रम में पहुंचे लोग होली के गीतों पर जमकर थिरके

Update: 2024-03-11 06:09 GMT

नैनीताल: श्री हरिशरणम जन और वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की ओर से कुमाऊं और बृज होली महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में स्वांग होली व फूलों की होली के साथ-साथ भजन संध्या हुई। कार्यक्रम में पहुंचे लोग होली के गीतों पर जमकर थिरके। महोत्सव का आयोजन शनिवार को पनचक्की चौराहे स्थित एक बैक्वेंट हॉल में हुआ। शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति की सदस्य प्रेमा जोशी व साथियों ने किया। महोत्सव में एक ओर जहां शहर की महिला संगीत समितियों ने होली गायन किया। वहीं भजन गायक विवेक शर्मा ने ब्रज होली के गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद सुर साधना संगीत समिति के कलाकारों ने कान्हा तुझे जाने न दूगी..., जज फार्म समिति ने होली खेलन आये मथुरा के बाके..., आदर्श महिला ग्रुप ने होली खेलन कैसे जाऊं सखी री हरि हाथ पिचकारी रहता..., गोरी महेश्वर समिति की भावना पांडे व सदस्यों ने अवधपुरी होली भजन गायक विवेक ने सिद्धी को दाता विघ्न विनाशक होली खेलत गिरजापति नन्दन... आदि गीतों पर सभी झूम उठे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे, महामंत्री पद्मादत्त पांडे, पूर्व अध्यक्ष तारा दत्त पांडे, हल्द्वानी क्रियाशाला के अध्यक्ष एनबी गुणवंत, व्यापारी नेता नवीन चन्द्र वर्मा, विपिन गुप्ता, धीरज पांडे, डीके बल्यूटिया, भगवती बिष्ट, एलडी पांडे, मधुकर गुप्ता, मंयक शर्मा, रुपेन्द्र नागर, भाजपा कार्यकर्ता समीर आर्या, रविन्द्र बाली, योगेश शर्मा, पूर्व सैनिक बीएस रौतेला सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

फूलों की होली का लिया आनंद: महोत्सव में फूलों की होली भी खेली गई। जिसका सभी ने आनंद लिया। फूलों की होली देख लोग भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर लोगों ने जमकर नृत्य भी किया। वहीं, राधा कृष्ण स्वरूपों ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा-कृष्ण स्वरूपों के साथ-साथ ग्वाला और गोपियों ने एक दूसरे के साथ जमकर फूलों की होली खेली।

Tags:    

Similar News

-->