डॉ. रावत ने की भागीरथीपुरम में पॉलीटेक्निक बनाने की घोषणा
तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भागीरथीपुरम में बनेगा पॉलीटेक्निक
नई टिहरी: तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भागीरथीपुरम में भूमि पूजन कर राजकीय पॉलीटेक्निक नई टिहरी का शिलान्यास किया। 35.06 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले पॉलिटेक्निकल भवन का निर्माण एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य कार्यदायी संस्था ने निर्धिारित किया है।
इस अवसर पर मंत्री डॉ. रावत ने पॉलिटेक्निक में दो नए ट्रेड शुरू करने की घोषणा की। कहा कि पॉलीटेक्निक में एक छात्रावास, अधिकारियों और कर्मचारियों को आवासीय भवन का निर्माण भी कराया जाएगा।
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि लंबे समय से पॉलिटेक्निक भवन राजकीय प्रातप इंटर कॉलेज बौराड़ी के भवन पर चल रहा है। नया भवन बनने के बाद स्थानीय लोग छात्राओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने राजकीय पॉलीटेक्निक नई टिहरी में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति देने और स्थानीय छात्रों को प्रवेश में वरीयता देने की मांग प्रमुखता से उठाई।
इस मौके पर दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, डा. भान सिंह नेगी, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. शरद प्रधान, पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंदी नेगी, प्रधान कविता देवी, सभासद खेमराज सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, प्रताप गुसाईं आदि मौजूद थे।