चार साल से अटका Dehradun ट्रैफिक प्लान, अब डीएम ने संभाली कमान

चार साल से अटका Dehradun ट्रैफिक प्लान

Update: 2025-05-31 15:48 GMT

Dehradun.देहरादून। शहर में बेकाबू हो चुकी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एक-एक दिन पहाड़ जैसा लग रहा है। सड़कों पर जाम के कारण थम चुकी जिंदगी की रफ्तार को सरकारी सिस्टम कैसे वक्त के भरोसे छोड़ सकता है। लेकिन, यहां तो चार साल से ट्रैफिक प्लान सिर्फ फाइलों में ही दौड़ रहा है। इसकी जानकारी जब जिलाधिकारी सविन बंसल को हुई तो वे भड़क गए। उन्होंने एमडीडीए के इंजीनियरों को फटकार लगाते हुए प्लान को अपने हाथ में ले लिया। उन्होंने कहा कि अब प्रशासन इसे अपने तरीके से लागू करेगा।

जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को प्लान पर डीपीआर तैयार करने का काम तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय पुनर्विकास एवं पार्किंग प्लान पर बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह गंभीर बात है कि यातायात सुधार की दिशा में चार साल पहले मोबिलिटी प्लान तैयार किया गया था, लेकिन आज तक प्रगति शून्य है। जबकि इसी अवधि में शहर की यातायात व्यवस्था बेकाबू स्थिति में पहुंच गई है।


Tags:    

Similar News