घनसाली: उत्तराखंड के टिहरी जिले की घनसाली तहसील के ग्राम दोणी के पास मंगलवार शाम गदेरे में बहे सात वर्षीय बालक का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। थाना घनसाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रातभर खोजबीन अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम दोणी निवासी आरव पुत्र अरविंद मंगलवार शाम खेलते समय गदेरे के तेज बहाव में बह गया था। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी से उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: