Dehradun: अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाला 10 किलो की रसौली
Dehradun देहरादून: देहरादून के एक अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने एक महिला के पेट से 10 किलो का सिस्ट निकालने में सफलता हासिल की है। अस्पताल की डॉ. संस्कृति प्रिया ने बताया कि हरबर्टपुर निवासी रेनू नेगी कुछ दिन पहले अस्पताल आई थीं और जांच के बाद सिस्ट का पता चला।
डॉ. संस्कृति प्रिया से मिली जानकारी के अनुसार, महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आई थी। महिला के पेट के निचले हिस्से में दर्द था। जब उसने अल्ट्रासाउंड करवाया तो उसके पेट में सिस्ट पाया गया। सिस्ट काफी बड़ा हो गया था। लाइन जीवनगढ़ स्थित एक अस्पताल में महिला का ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन कर उसके पेट से सिस्ट निकाला। बताया गया कि सिस्ट में 16 गांठें थीं। डॉ. संस्कृति प्रिया ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है।