Dehradun: मशहूर मंडी में लगी भीषण आग,मची अफरा-तफरी

Update: 2025-10-21 03:29 GMT
Dehradun देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित निरंजनपुर थोक फल-सब्जी मंडी में सोमवार देर रात अचानक लगी आग से कई दुकानें जलकर राख हो गईं। कई दमकल गाड़ियां स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग रात करीब 9 बजे लगी, जिससे मंडी में रखे फल-सब्जियां और कई दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुँच गईं। आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह हादसा आतिशबाजी की चिंगारी से हुआ होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Tags:    

Similar News