पौड़ी सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख, घायलों को 50 हजार की मदद
उत्तराखंड हादसा: मृतकों के परिवारों को राहत, घायलों को भी 50 हजार रुपये देगी सरकार
देहरादून: पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुए सड़क हादसे के पीड़ितों के लिए उत्तराखंड सरकार ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने का ऐलान किया है। वहीं, हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50-50 हजार रुपये की सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।