Yogi Adityanath ने, हर विधानसभा में मिनी स्टेडियम ,हर मंडल में बनाएं स्पोर्ट्स कालेज

हर विधानसभा में मिनी स्टेडियम और हर मंडल में बनाएं स्पोर्ट्स कालेज

Update: 2025-05-22 18:22 GMT

Lucknow.लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम और हर मंडल में एक आधुनिक स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। इन स्पोर्ट्स कॉलेजों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जाए और इन्हें खेल विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाए, ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें। गुरुवार को खेल, युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि खेलों से जुड़ी सभी निर्माण परियोजनाएं समय से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी की जाएं।

वरिष्ठ अधिकारी हर हफ्ते, प्रमुख सचिव हर 15 दिन में और मंत्री स्तर पर हर महीने निगरानी की जाए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि तीन मंडलों में स्पोर्ट्स कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं और तीन अन्य में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शेष 12 मंडलों में भी जल्द निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।


Tags:    

Similar News