शुरू हो गया सत्ताइस साल बाद न्यू कानपुर सिटी में काम

Update: 2022-07-29 11:10 GMT

Image used for representational purpose

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सत्ताइस साल बाद न्यू कानपुर सिटी में काम शुरू हो गया है। फिलहाल यहां 30 मीटर चौड़ी उस रोड को बनाने की कवायद की जा रही है जो मास्टर प्लान में दर्शाई गई है। इस परियोजना की डिजाइन तैयार करने के लिए भी टेंडर निकाले गए हैं। कंसल्टेंट फर्म को आमंत्रित किया गया है। 5 अगस्त को टेंडर खोले जाएंगे।केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने इस परियोजना की लगभग सभी बाधाओं को हटा दिया है। अक्तूबर 2021 से दिसंबर 2021 तक 100 से अधिक निर्माण ढहाए गए थे। इसके बाद मार्च और मई में भी वीसी ने बुलडोजर चलवाया था। अब केडीए ग्रीन्स से लगभग 300 मीटर पहले मैनावती मार्ग से न्यू कानपुर सिटी की तरफ रोड बनाने की कसरत शुरू कर दी गई है ताकि परियोजना की मेन रोड से कनेक्टिविटी की जा सके। खुद उपाध्यक्ष इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

source-hindustan


Tags:    

Similar News