पत्नी ने खुद चोरी कर पति को फंसाया, प्रेमी संग फरार

Update: 2022-12-09 09:52 GMT

बरेली न्यूज़: पहले तो पत्नी ने पति से मकान अपने नाम कराया। इसके बाद पति को चोरी के आरोप में जेल में भिजवा दिया। इतना ही नहीं, प्रेमी के साथ हजारों रुपए कैश और जेवरात लेकर अपने पांच बच्चों को छोड़ कर वह फरार हो गई। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है मामला: बरेली के थाना सीबीगंज के सनैइया गौटिया निवासी ऑटो चालक बाबू खान का आरोप है कि उसकी पत्नी रेशमा ने चालाकी से उसका मकान अपने नाम करा लिया। इसके बाद उस पर चोरी का इल्जाम लगाकर उसे जेल भिजवा दिया। कुछ दिन पहले वह जेल से छूट कर वापस आया तो 25 दिन पहले उसकी पत्नी पांचों बच्चों को छोड़कर बारादरी निवासी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोप है कि रेशमा घर में रखे 27 हजार रुपए कैश और जेवरात भी अपने साथ ले गई। अब बाबू खान ने इसकी शिकायत एसएसपी से कर न्याय की गुहार लगाई है।

Tags:    

Similar News