Virat Kohli और अनुष्का शर्मा ने हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा

Update: 2025-05-25 09:50 GMT

Ayodhya, अयोध्या : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे। दोनों ने हनुमान गढ़ी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने कुछ समय बिताया और भक्तिभाव से दर्शन किए। इस दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। मंदिर प्रशासन ने उन्हें पूजा की पूरी व्यवस्था कराई और उन्हें विशेष सम्मान भी दिया। विराट और अनुष्का इससे पहले भी कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं।



 



Tags:    

Similar News