Up News: कुंडे से लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Update: 2025-10-29 01:55 GMT
Up News : शाम को एक महिला का शव घर में छत के हुक से लटका मिला। उसका पति पेंटिंग का काम करने दूसरे गाँव गया था। जब बेटा घर लौटा, तो उसने अपनी माँ का लटकता हुआ शव देखा और चीख पड़ा। किसी अनहोनी की आशंका से लोग घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।हुजूरपुर थाना क्षेत्र के रेवलिया गाँव निवासी प्रदीप वर्मा पेंटिंग का काम करते हैं। वह इसी काम से दूसरे गाँव गए थे। जब उनका बेटा बाहर खेल रहा था, तभी उसे भूख लगी और वह अपनी माँ से खाना माँगने गया।
कमरे में प्रदीप वर्मा की पत्नी पूजा वर्मा (32) का शव छत के हुक से लटका मिला, जिससे उसकी चीख निकल गई।पड़ोस के पुरुष और महिलाएँ घटनास्थल पर पहुँचे। अंदर शव लटका देखकर स्तब्ध होकर उन्होंने मृतका के पति और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतका के मायके से भी परिजन पहुँच गए। एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
Tags:    

Similar News