UP News: गड्ढे में डूबने से दो किशोरों की मौत

Update: 2024-08-27 00:51 GMT
UP News: रायबरेली जिले के खीरों के रहने वाले दो किशोर सोमवार सुबह घर से एक साथ निकले थे। गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के लिए खोदी गई मिट्टी के गड्ढे में भरे हुए पानी में दोनों बच्चे नहाते समय डूब गए। खोजबीन की गई तो दोनों किनारों के शव गड्ढे से बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। खीरों कस्बा के रहने वाले अवधेश का 12 वर्षीय बेटा आर्यन निशाद अपने 15 वर्षीय साथी कृष्ण शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा के साथ सोमवार सुबह 10 बजे क्षेत्र में खेलने चले गए। इसी बीच ईंट भट्ठे के लिए खोदी गई मिट्टी की खुदाई में गड्ढा हो गया। बारिश होने के बाद गड्ढे में पानी भर गया। दोनों किशोर गड्ढे में भरे हुए पानी में नहाने लगे। दिनभर बच्चों का पता न चलने पर परिजन परेशान हो तो रात में उनकी खोजबीन शुरू हुई। दोनों बच्चों के सब रात करीब 8:30 बजे गड्ढे से बरामद किए गए। जन्माष्टमी के त्यौहार के दिन कोई इस घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह भदोरिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर भट्ठा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->