छत्तीसगढ़
जीवन में सच्चाई और न्याय का मार्ग अपनाएं: मंत्री केदार कश्यप
Shantanu Roy
27 Aug 2024 12:35 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। वनमंत्री केदार कश्यप ने आज बस्तर के ग्राम भानपुरी में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की तथा झूला झुलाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों और प्रदेश के सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। वनमंत्री श्री कश्यप ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में प्रेम, शांति और खुशहाली आए। हम सभी कृष्ण की लीलाओं से प्रेरणा लें और अपने जीवन में सच्चाई और न्याय का मार्ग अपनाएं। समस्त जगत भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हों और सभी अपने जीवन को सकारात्मकता से भरें। यही मंगल कामना है। यह कार्यक्रम तुलसी महिला मंडल के द्वारा आयोजित किया गया था। मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में भानपुरी, करंदोला सहित आसपास के लोग सम्मिलित हुए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





