UP News: किराना सामान से भरे ट्रक पर तिरपाल बांधते समय हेल्पर एचटी लाइन की चपेट में आ गया और झुलस गया। यह देख चालक व उसके साथी उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान हेल्पर की मौत हो गई। हमीरपुर के चांदीकला सिसोलर निवासी फूल सिंह का 23 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार ट्रक पर हेल्पर था। उसके बड़े भाई जुगुल किशोर ने बताया कि आशीष बाबूपुरवा टीपी नगर स्थित ट्रांसपोर्ट में किराना सामान लोड करने आया था।
रविवार सुबह साढ़े चार बजे सामान लोड करने के बाद वह तिरपाल बांध रहा था, तभी वह खड़ा हुआ और हाईटेंशन लाइन से छू गया। गंभीर रूप से झुलसे आशीष को ट्रांसपोर्ट कर्मी व उसके साथी उर्सुला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि बाबूराम मलिक की ट्रांसपोर्ट है और किराना सामान मौदहा जा रहा था।