UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। किशुनपुर थाना क्षेत्र के भसरौल गांव में यमुना नदी के किनारे मवेशी चरा रहे तीन चरवाहों की अचानक मिट्टी का टीला ढह जाने से मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक किशनपुर क्षेत्र के भसरौल गांव के रमेश धोबी (54), दुलारे पासी (55) और शिव मोहन यादव (56) अपने मवेशियों को चराने के लिए यमुना नदी पर गए थे और मिट्टी के टीले पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान नदी किनारे बना बड़ा टीला अचानक ढह गया और तीनों चरवाहे उसके नीचे दब गए।हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मिट्टी खोदकर तीनों शवों को बाहर निकाला।