Up News : परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम
Up News: मैनाठेर थाना क्षेत्र में एक कंटेनर ने बाइक सवार बीकॉम के छात्र को कुचल दिया। जिससे संभल के हयातनगर निवासी छात्र अक्षय की मौत हो गई। छात्र मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में परीक्षा देने आ रहा था।संभल जिले के थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव दौलतपुर वाजिदपुर निवासी राजकुमार का बेटा अक्षय महानगर के हिंदू कॉलेज में बीकॉम का छात्र था। इस समय अक्षय की परीक्षा चल रही थी।
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे छात्र बाइक से परीक्षा देने आ रहा था। जैसे ही वह मैनाठेर क्षेत्र में संभल रोड स्थित पुल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया।हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर आई, लेकिन डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।