UP News: शाकुंभरी रोड पर धर्म सिंह जगदीश सिंह कॉलेज के सामने हादसा हुआ। विजय, उनके भाई डॉ. मनीष और दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेहट में धर्म सिंह जगदीश सिंह कॉलेज के सामने शाकुंभरी रोड पर एक मोड़ पर कार पेड़ से टकरा गई। दो भाइयों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से तीन की पहचान हो गई है, जबकि पुलिस चौथे व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।
शनिवार को चिल्काना के तिडफवा गांव का रहने वाला विजय अपने भाई डॉ. मनीष और दो अन्य साथियों के साथ बेहट की ओर जा रहा था। शाकुंभरी रोड पर धर्म जगदीश सिंह कॉलेज के सामने एक मोड़ पर कार पहले बेकाबू होकर एक लोहे के एंगल से टकरा गई। इसके बाद वह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में विजय, डॉ. मनीष (तिडफवा, चिल्काना थाना निवासी) और जितेंद्र (महमूदपुर तिवाई, गागलहेड़ी थाना निवासी) की मौत हो गई। चौथे मृतक की जेब से "रामू हलवाई" नाम की एक पर्ची मिली है। पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।