UP News: हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान पर काम करने वाले नौकर ने मालिक की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ढकपुरा रोड निवासी राहुल कश्यप सदर कोतवाली क्षेत्र में एक परचून की दुकान पर काम करता था। दुकान मालिक का आरोप है कि जब उसकी पत्नी कुछ सामान लेने दुकान की तीसरी मंजिल पर गई तो नौकर ने उसकी पत्नी को बुरी नीयत से पकड़ लिया।
आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।