UP News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. मुरादाबाद, वाराणसी और अलीगढ़ जैसे शहर जलमग्न हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मुरादाबाद शहर की भोलानाथ कॉलोनी में जलभराव की गंभीर स्थिति देखने को मिली है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश का पानी उनके घरों और गलियों में भर गया है, जिससे जीना मुहाल हो गया है. इस पर अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने सफाई दी कि बारिश से पहले शहर के सभी नालों की सफाई करा दी गई थी. शहर के करीब 90 फीसदी हिस्से में जलभराव नहीं है|
भोलानाथ कॉलोनी एक गड्ढे में बसी अनधिकृत बस्ती है. वहां पंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की जा रही है और जलनिकासी के लिए स्थायी समाधान भी तलाशे जा रहे हैं. वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इससे कई घाट जलमग्न हो गए हैं. घाटों पर पानी बढ़ने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदियों के पास न जाने की अपील की है|