Up News: पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर गुरुवार सुबह एक वाहन को ओवरटेक करते समय ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
एक पिकअप मुरादाबाद से लखीमपुर जा रही थी। पिकअप चालक ने बताया कि मन्योरा और रुकंदीपुर के बीच एक वाहन को ओवरटेक करते समय ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार जावेद (22) पुत्र कासिम अली निवासी सिरसखेड़ा थाना मांडा पांडे जिला मुरादाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा रेहान 27 और चालक घायल हो गए।
राहगीरों ने हादसे की सूचना फरधान थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। एसओ डीके द्विवेदी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक की तलाश की जा रही है।
Tags: