UP News : थाना क्षेत्र के डफरापुर गांव के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में पिकअप चकनाचूर हो गई। चालक मामूली रूप से घायल हो गया। उसका सीएचसी कोठी में उपचार कराया गया। हादसे के बाद घंटों सड़क जाम रही। पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया। यातायात बहाल हुआ। कोठी थाना क्षेत्र के हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग पर डफरापुर चौराहे के पास गुरुवार की दोपहर बाराबंकी से कोठी जा रही तेज रफ्तार पिकअप आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप चकनाचूर हो गई। सड़क पर ही पलट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप चालक को सीएचसी कोठी ले गई। उसका उपचार कराया गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आमने-सामने की टक्कर में पिकअप की गति अधिक बताई जा रही है। हादसे के कारण चौराहे पर घंटों अफरातफरी मची रही। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
पुलिस की जांच में पता चला कि सीतापुर जिले के तंबौर बेहटा पनौरी पिकअप (गाड़ी संख्या यूपी 34 बीसी 0249) का चालक अजय पुत्र नंदराम इलाहाबाद जाने के लिए बाराबंकी से कोठी आ रहा था। वहीं क्षेत्र के नौबस्ता मजरा कोठी निवासी प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र इंद्रपाल अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में आलू लादकर बाराबंकी स्थित कोल्ड स्टोर जा रहा था। जैसे ही वे डफरापुर चौराहे पर पहुंचे तो दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इंस्पेक्टर कोठी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
Tags: