UP News: शनिवार सुबह गैंसड़ी कोतवाली क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। जहां 5:20 बजे पिकअप और डीसीएम में हुई भीषण टक्कर में पिकअप चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान निसार मो. पुत्र नसरुद्दीन (30 वर्ष) निवासी जगुवासी, जिला बदायूं और श्याम सिंह यादव पुत्र महेंद्र पाल सिंह यादव निवासी फीलनगर, शाहजहांपुर के रूप में हुई है।
गैंसड़ी कोतवाल बलजीत कुमार राव ने बताया कि निसार मोहम्मद अपने साथी श्याम सिंह यादव के साथ पिकअप पर फोम का गद्दा लादकर राजडेरवा जा रहे थे, जबकि डीसीएम पर मटर लदी थी, जो बढ़नी जा रही थी।
हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया वाहनों के ओवरटेक करने के कारण हादसा हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।