UP News: राजधानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक होटल संचालक की गोली लगने से मौत हो गई है. यह आश्चर्य की बात है कि यह गोली कब और कैसे चली. गोली लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. यह घटना बिजनौर इलाके की है. जहां सोमवार देर शाम चलती कार के अंदर लाइसेंसी राइफल की गोली चल गई. जानकारी के मुताबिक इस घटना में जितेंद्र सिंह भदौरिया की मौत हो गई है. जो मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं. लेकिन वह लखनऊ के आशियाना के सेक्टर के में रेस्टोरेंट चलाते थे|
देर शाम वह एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. कार उनका ड्राइवर चला रहा था. इसी बीच अचानक उनकी 315 बोर की लाइसेंसी राइफल से गोली चल गई. जो सीधे उनके सिर के आर-पार हो गई. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से घबराए ड्राइवर ने मालिक के घर घटना की जानकारी दी. वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके चलते मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।