UP News: भरतकूप थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। चित्रकूट जिले में मजदूरों को ले जा रहे पिकअप वाहन को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से छह की हालत गंभीर है।
घटना भरतीकू थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बरुआ गांव के पास हुई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में 20 से ज्यादा मजदूर सवार थे। सभी मजदूर प्रयागराज महाकुंभ में सफाई का काम करने गए थे। प्रयागराज से लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। सूचना मिलने पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं।