Up News: नशे में धुत भतीजे ने दुर्व्यवहार का विरोध करने पर चाचा की कर दी हत्या
Up News: अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर पिड़रिया में भतीजे ने अपने 72 वर्षीय चाचा कल्याण उर्फ कल्लू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वह शराब के नशे में अपने दोस्त के साथ आया था। गाली देने का विरोध करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। कल्याण का भतीजा जयवीर जो किसान है और उसका दोस्त विजेंद्र उर्फ नन्हे शराब के नशे में आए थे। दोनों नशे में गाली दे रहे थे। देर रात वे कल्याण उर्फ कल्लू के दरवाजे पर गए और गाली देने लगे।
जब वह घर के गेट पर आया और गाली देने का विरोध किया तो जयवीर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अजय राय मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि गाली देने को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते उसे चाकू मारा गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी|