UP News: मौत के एक महीने बाद कब्र से खोदकर निकाला गया बच्चे का शव

Update: 2025-03-30 05:15 GMT
UP News: बबहराइच जिले के गौरिया गांव निवासी एक बालक की एक माह पूर्व छत से गिरकर मौत हो गई थी। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। अब जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने शव को कब्र से खोदकर बाहर निकाला है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरिया के मजरा लोनियनपुरवा गांव निवासी अंकित कुमार (4) पुत्र बुलाई की एक माह पूर्व छत से गिरकर मौत हो गई थी।
परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन अब पिता ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर छत से गिरकर मौत का संदेह जताते हुए आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी मोनिका रानी को शिकायती पत्र दिया गया है। एसएचओ चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को बालक का शव कब्र से खोदकर बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि अंकित की छत से गिरकर मौत हुई है।
Tags:    

Similar News