UP News: मजदूरों को ले जा रही बस खाई में पलटी, 30 लोग घायल

Update: 2025-06-16 05:52 GMT
UP News: हमीरपुर जिले से प्रतापगढ़ जिले के ईंट भट्ठे पर काम करने गए मजदूरों से भरी प्राइवेट बस सोमवार सुबह चार बजे बबेरू के मुरवल गांव के पास गहरी खाई में पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बस पलटी हुई थी और लोग अंदर दबे हुए थे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार बिवांर निवासी रानी देवी ने बताया कि बस में करीब 80 मजदूर सवार थे।
इसमें दस से अधिक बच्चे भी सवार थे। बस में सवार करीब 30 लोग घायल हुए हैं। बस में सवार लोग हमीरपुर जिले के मुस्करा, बिवांर, राठ आदि के हैं। मजदूरों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक भी नशे में था। बस को कई बार धीरे चलाने को कहा गया, लेकिन उसने नहीं सुनी।
Tags:    

Similar News