UP News: ट्रेन की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत

Update: 2025-12-23 00:57 GMT
UP News: यूपी के सहारनपुर स्थित पेपर मिल फाटक और शेखपुरा ओवरब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर जीजा-साले की मौत हो गई, जबकि एक यात्री का रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर कट गया। जीआरपी और सिविल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना का पता लगने पर परिजन अस्पताल में पहुंचे।
पहली घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई। पेपर मिल रेलवे फाटक और शेखपुरा ओवरब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर दो युवक बैठे थे। इसी बीच सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी आ गई। जिसकी चपेट में आकर दोनों युवक कट गए। मालगाड़ी के नीचे आते ही उनकी मौके पर मौत हो गई। मालगाड़ी से दो युवकों के कटने की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवक बुरी तरह से कटे हुए थे। दोनों की पहचान अरमान (22) व सिकंदर (23) निवासी गांव शेखपुरा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक रेलवे ट्रैक पर बैठे थे, जिनको मालगाड़ी आने की भनक तक नहीं लगी।
Tags:    

Similar News